Gold ETF मे स्मार्ट इनवेस्टमेंट कैसे करें ? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड !
अगर आप सोने (Gold) में निवेश करना चाहते हैं लेकिन फिजिकल गोल्ड खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं? तो Gold ETF (Exchange Traded Fund) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह बिना फिजिकली गोल्ड खरीदे, सोने में निवेश करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका देता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि Gold ETF क्या होता है, इसके फायदे क्या हैं, और इसमें निवेश कैसे किया जा सकता है?

Gold ETF क्या होता है? / Gold ETF In Hindi
Gold ETF म्यूचुअल फंड के जैसा ही होता है जो स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होता है। सरल भाषा मे कहें तो Gold ETF गोल्ड में निवेश करने का डिजिटल तरीका है, जिसमे वास्तविक गोल्ड को खरीदने की जगह डिजिटल तरीके से गोल्ड में निवेश किया जाता है। इसमें प्रत्येक यूनिट आमतौर पर 1 ग्राम सोने के बराबर होती है।
Gold ETF ठीक उसी तरह काम करता है जैसे आप शेयर बाजार में स्टॉक्स खरीदते हैं। फर्क बस इतना है कि यहां आप सोने में निवेश कर रहे होते हैं।
अगर आप शेयर बाजार क्या होता है, और यह कैसे काम करता है? के बारे मे जानना चाहते है तो यहां क्लिक करें।
Gold ETF में निवेश करने के फायदे / Benefits of Gold ETF In Hindi
Gold ETF में निवेश करने के कई फायदे हैं-
✔ सेफ्टी और सिक्योरिटी: इसमें गोल्ड के चोरी या डैमेज होने का कोई खतरा नहीं, क्योंकि यह डिजिटल रूप में रहता है।
✔ शुद्धता की गारंटी: इसमें 99.5% या उससे अधिक शुद्धता वाला गोल्ड ही होता है।
✔ लिक्विडिटी: शेयर की तरह इसे भी आप कभी भी खरीद और बेच सकते हैं।
✔ कम लागत: फिजिकल गोल्ड खरीदने से जुड़ी अतिरिक्त लागत (जैसे मेकिंग चार्ज आदि ) नहीं होती।
✔ टैक्स बेनिफिट: यह लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) के तहत कम टैक्स दर पर आता है।
Gold ETF में निवेश कैसे करें?/How to invest in Gold ETF
Gold ETF में निवेश करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
✅ 1. Demat और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें
Gold ETF खरीदने के लिए सबसे पहले एक Demat और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होगी, जिसे आप Zerodha, Groww, Upstox या अन्य ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर खोल सकते हैं।
✅ 2. सही Gold ETF चुनें
भारत में कई प्रसिद्ध Gold ETF फंड उपलब्ध हैं, जैसे-
- SBI Gold ETF
- Nippon India Gold ETF
- HDFC Gold ETF
- ICICI Prudential Gold ETF
आप अपने बजट और जोखिम क्षमता के अनुसार इनमें से किसी को चुन सकते हैं।
✅ 3. स्टॉक एक्सचेंज से खरीदें
Gold ETF को NSE या BSE से उसी तरह खरीद सकते हैं जैसे आप स्टॉक्स खरीदते हैं।
✅ 4. SIP के जरिए निवेश करें (ऑप्शनल)
अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए भी Gold ETF में निवेश कर सकते हैं।
✅ 5. जरूरत पड़ने पर बेचें
Gold ETF को आप कभी भी बेच सकते हैं, और यह सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देगा।
निष्कर्ष
Gold ETF सोने में निवेश करने का एक आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है। खासतौर से यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जो सोने में निवेश करना चाहते हैं लेकिन फिजिकल गोल्ड से जुड़े जोखिमों से बचना चाहते हैं। अगर आप कम लागत, अधिक सुरक्षा, और बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो Gold ETF एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
FAQs: Gold ETF से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: क्या Gold ETF में निवेश करना सुरक्षित है?
हां, यह पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि यह SEBI द्वारा रेगुलेट किया जाता है और इसमें 99.5% शुद्ध सोना होता है।
Q2: क्या मैं Gold ETF को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट कर सकता हूँ?
Gold ETF को बेचकर आप उसे कैश में कन्वर्ट कर सकते हैं, लेकिन इसे फिजिकल गोल्ड में बदलना संभव नहीं है।
Q3: Gold ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड में क्या अंतर है?
Gold ETF एक्सचेंज पर ट्रेड होता है और इसमें कम एक्सपेंस रेशियो होता है, जबकि गोल्ड म्यूचुअल फंड को फंड मैनेजर मैनेज करता है और इसमें थोड़ा अधिक चार्ज लगता है।
Q4: क्या मैं कम पैसों से Gold ETF में निवेश कर सकता हूँ?
हां, आप सिर्फ 1 यूनिट (लगभग 1 ग्राम गोल्ड के बराबर) से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
Q5: क्या गोल्ड ETF पर टैक्स लगता है?
अगर लिस्टेड गोल्ड ETF को 12 महीने से पहले बेचा जाए, तो मुनाफा STCG (शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन) माना जाएगा। STCG पर आपकी आय के अनुसार इनकम टैक्स स्लैब लगेगा।
अगर लिस्टेड गोल्ड ETF को 12 महीने के बाद बेचा जाए, तो मुनाफा LTCG (लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन) माना जाएगा। LTCG पर 12.5% टैक्स लगेगा, और इंडेक्सेशन का फायदा नहीं मिलेगा।
Q6: गोल्ड ETF में 1 ग्राम सोना कैसे खरीदें?
गोल्ड ETF खरीदने के लिए एक स्टॉक ब्रोकर के जरिए डीमैट अकाउंट खोलना होगा। एक बार अकाउंट खुल जाने के बाद, शेयर खरीदने की तरह, आप स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से सीधे गोल्ड ETF के यूनिट खरीद सकते हैं।
गोल्ड म्यूचुअल फंड्स: स्मार्ट निवेश गाइड और टिप्स