Solar Industries India Ltd : इस शेयर मे मोटी कमाई का मौका

स्टॉक मार्केट से पैसा कमाना है तो के सही स्टॉक में पैसा लगाना भी बेहद जरूरी है। अगर किसी सही स्टॉक मे पैसा लगा दिया जाए तो फिर तगड़ा मुनाफा भी होना तय है।

                                           Mukka Proteins Share Me Nivesh Kare Ya Nahi

इस लेख मे हम एक ऐसे ही शेयर के बारे मे बात करेंगे जिसने रातोरात निवेशकों को मालामाल कर दिया और अभी भी इसमे निवेश करके तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। आपको भी इस स्टॉक के बारे में जानकारी चाहिए तो लेख के साथ अंत तक बने रहें।

Solar-industries-share-price-hindi

हम बात कर रहे हैं सोलर इंडस्ट्रीज ( Solar Industries ) की जिसका NSE कोड SOLAR INDS है। इस शेयर ने टेक्निकल चार्ट पर अपने 6 सप्ताह के कप पैटर्न से एक मजबूत प्राइस वॉल्यूम ब्रेक आउट दर्ज किया है और 4200 रुपए का एक नया हाई बनाया है। इसलिए इस स्टॉक मे आगे अभी और तेजी बने रहने की संभावना है।

सोलर इंडस्ट्रीज शेयर टेक्निकल चार्ट पर भी मजबूत

सोलर इंडस्ट्रीज के स्टॉक को अगर टेक्निकल चार्ट पर देखा जाए तो यह एक मजबूत अपट्रेंड मे है और पिछले 3 महीने मे लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है।

वहीं दैनिक चार्ट पर एम.ए.सी.डी. ( MACD ) इंडिकेटर ने एक तेजी से क्रॉसओवर का संकेत दिया है जो कि इस स्टॉक मे निरंतर वृद्धि का स्पष्ट सकारात्मक संकेत दे रहा है।

इसमे ए.डी.एक्स. आगे की ओर बढ़ रहा है वहीं ओ.बी.वी. अपने पूर्व स्विंग हाई के ऊपर है। यह स्थिति इस स्टॉक मे तेजी की स्थिति बनने की ओर इशारा कर रही है।

एल्डर इम्पल्स सिस्टम ने इस स्टॉक मे एक बुलिश कैंडल चार्ट बनाया है जोकि इसमे खरीदारी बढ़ने का संकेत देता है।

कुल मिलाकर सोलर इंडस्ट्रीज के स्टॉक ने प्राइस बढ़ने का सकारात्मक मूल्य पैटर्न बनाया है और सारे तकनीकी मानकों पर खरा उतरते हुए मजबूत मूल्य वृद्धि की अधिकाधिक संभावना दिखा रहा है।

Solar Industries :YTD के आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की बढ़त

सोलर इंडस्ट्रीज का फंडामेंटल YTD के आधार पर देखा जाए तो यह 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।

बताते चलें कि शेयर मार्केट मे YTD का मतलब ईयर टू डेट ( Year To Date ) होता है। जिसका अर्थ है कि वर्ष की शुरुआत से आज तक। जैसे कि 1 जनवरी 2022 से आज तक।

जब किसी शेयर का फंडामेंटल अथवा चार्ट देखा जाता है तो YTD से यह पता लगाया जाता है कि कोई स्टॉक मौजूदा कैलेंडर वर्ष में शुरुआत से अभी तक कितना रिटर्न दे चुका है।

YTD के अनुसार सोलर इंडस्ट्रीज स्टॉक मौजूदा कैलेंडर वर्ष मे 70 फीसदी से अधिक तो बढ़ा ही है साथ ही साथ इस अवधि के दौरान अपने सेक्टर के अधिकांश शेयरों से काफी बेहतर प्रदर्शन भी किया है।

Solar industries कंपनी ने अभी हाल ही मे वित्तीय वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए अपने राजस्व और शुद्ध लाभ मे एक मजबूत उछाल की घोषणा की है।

आगे आने वाले समय मे हम इसका और मजबूत प्रदर्शन देख सकते हैं। लंबी अवधि के निवेशकों को सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर पर कड़ी नजर बनाए रखनी चाहिए क्योंकि सही समय पर इसमे निवेश कर के मोटी कमाई का मौका मिल सकता है।

क्या शेयर बाजार जुवां या सट्टा है ?
शेयर कब खरीदे और कब बेचें
NRI And PIO How To Invest In Indian Stock Market| 
 खाड़ी देशों से इंडिया शेयर मार्केट में कैसे निवेश करें

 

Leave a Comment